कबाड़ी दुकान में बंधक बनाकर मारपीट और लूट का मामला, सिरगिट्टी पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कबाड़ी दुकान में एक युवक को बंधक बनाकर मारपीट, धमकी और लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में लूटा गया टाटा कंपनी का पिकअप वाहन भी बरामद कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने थाना सिरगिट्टी में शिकायत दर्ज कराई थी कि मोहम्मद फिरोज, रोहित, राहुल, रितिक, तौसिफ एवं अन्य साथियों ने उसके साले को एक कबाड़ी दुकान में बंधक बनाकर रखा। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर रुपये की मांग की। साथ ही प्रार्थी का टाटा कंपनी का पिकअप वाहन भी बलपूर्वक अपने कब्जे में ले लिया।

शिकायत के आधार पर थाना सिरगिट्टी में अपराध क्रमांक 445/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5), 127(2), 308(2) एवं 309(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस टीम ने पतासाजी के दौरान आरोपी मोहम्मद फिरोज (42 वर्ष), निवासी मसानगंज तथा अब्दुल सफीर (32 वर्ष), निवासी यदुनंदन नगर तिफरा को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी मोहम्मद फिरोज के कब्जे से घटना में लूटा गया टाटा कंपनी का पिकअप वाहन बरामद कर जप्त किया गया।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post