Social Activity BSP
5-स्टार रेटिंग प्राप्त करने वाली खदानों में बंगवार भूमिगत खदान और खैराहा भूमिगत खदान (सोहागपुर क्षेत्र), बेहराबांध भूमिगत खदान (जोहिला क्षेत्र), विजय वेस्ट भूमिगत खदान (हसदेव क्षेत्र) तथा जगन्नाथपुर ओपनकास्ट परियोजना (भटगांव क्षेत्र) शामिल हैं। इनमें जगन्नाथपुर परियोजना इस वर्ष 5-स्टार रेटिंग पाने वाली एसईसीएल की एकमात्र ओपनकास्ट परियोजना रही।
कोयला मंत्रालय की स्टार रेटिंग प्रणाली देश की कोयला एवं लिग्नाइट खदानों का व्यापक मूल्यांकन करती है। इस मूल्यांकन में सुरक्षित एवं वैज्ञानिक खनन, पर्यावरण संरक्षण, भूमि पुनर्वास, आधुनिक तकनीकों का उपयोग, श्रमिक सुरक्षा एवं कल्याण, वैधानिक अनुपालन, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा परिचालन दक्षता जैसे महत्वपूर्ण मानकों को आधार बनाया जाता है। इन सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खदानों को ही सर्वोच्च 5-स्टार रेटिंग प्रदान की जाती है।
एसईसीएल की चारों भूमिगत खदानों ने सुरक्षित संचालन, वैज्ञानिक खनन, उत्पादन दक्षता, श्रमिक कल्याण और पर्यावरणीय प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं जगन्नाथपुर ओपनकास्ट परियोजना ने ओवरबर्डन प्रबंधन, हरित विकास, जल संरक्षण तथा सुरक्षित उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ दर्ज कर यह सम्मान हासिल किया।
इस उपलब्धि पर एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन ने कहा कि पाँच खदानों को एक साथ 5-स्टार रेटिंग मिलना पूरे एसईसीएल परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इसे अधिकारियों, कर्मचारियों, व्यावसायिक सहयोगियों और सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयास, समर्पण तथा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित, सतत और पर्यावरण-अनुकूल खनन एसईसीएल की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा आधुनिक तकनीकों और श्रेष्ठ खनन पद्धतियों के माध्यम से कंपनी परिचालन उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
यदि वित्तीय वर्ष 2024-25 की समग्र स्टार रेटिंग पर नजर डालें तो एसईसीएल की कुल 45 खदानों को 3-स्टार या उससे अधिक रेटिंग प्राप्त हुई है। इनमें 5 खदानों को 5-स्टार, 19 खदानों को 4-स्टार और 21 खदानों को 3-स्टार रेटिंग मिली है। यह उपलब्धि न केवल एसईसीएल की परिचालन दक्षता और सुरक्षा संस्कृति को दर्शाती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और उत्तरदायी खनन के प्रति कंपनी की मजबूत प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है।
कोल इंडिया लिमिटेड की अग्रणी अनुषंगी कंपनी के रूप में एसईसीएल आधुनिक तकनीक, नवाचार और बेहतर खनन प्रथाओं के माध्यम से देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत बनाने तथा सतत विकास के लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद
Click here 👆👆






.jpeg)

