Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP)। थाना हिर्री पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार तलवार बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम धौराभाठा स्थित इमली चौक के पास एक व्यक्ति हाथ में तलवार लेकर राहगीरों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र बंजारे उर्फ सुल्तान उर्फ गोलू (32 वर्ष), निवासी ग्राम धौराभाठा, थाना हिर्री, जिला बिलासपुर को मौके से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार तलवार जब्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

