सीएसपी गगन कुमार को जन्मदिन पर रफ्तार मीडिया के डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो चीफ प्रांजल सिंह ने दी शुभकामनाएं, पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मान

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। सिटी कोतवाली सीएसपी गगन कुमार के जन्मदिन के अवसर पर रफ्तार मीडिया के डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो चीफ एवं सीजी विजन के प्रधान संपादक प्रांजल सिंह ने उनके कार्यालय पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट किया और जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रांजल सिंह ने सीएसपी गगन कुमार के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन कर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने उनके सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल के लिए भी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए सीएसपी गगन कुमार ने प्रांजल सिंह का आभार व्यक्त किया तथा उनके स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post