Social Activity BSP
एसईसीएल द्वारा इन-हाउस विकसित किए गए इन डिजिटल कंट्रोल रूम में अत्याधुनिक रियल-टाइम डैशबोर्ड लगाए गए हैं, जो ट्रकों की आवाजाही, डिस्पैच की प्रगति और संभावित बाधाओं की लगातार निगरानी करेंगे। यह पहल संगठन की तकनीकी क्षमता, नवाचार और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय का भी उदाहरण है।
![]() |
| GT808 Wireless Gaming Headset with Mic, Over-Ear Headphones, Tri-Mode 2.4 GHz Wireless, Bluetooth 5.3 and 3.5 mm Wired, 40 mm Drivers, Detachable Mic, for PC, Laptop, Console and Mobile Get -39% only on Amazon app 👉 Click Here 👈 |
सतर्कता विभाग का उद्देश्य केवल अनियमितताओं की पहचान करना नहीं, बल्कि प्रणालीगत सुधारों के माध्यम से उन परिस्थितियों को समाप्त करना है, जिनसे डिस्पैच प्रक्रिया में देरी, अक्षमता या पारदर्शिता की कमी उत्पन्न होती है। रियल-टाइम मॉनिटरिंग के जरिए संभावित समस्याओं की समय रहते पहचान कर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे संबंधित विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा।
इस नई व्यवस्था से ट्रकों का टर्नअराउंड टाइम (TAT) कम होने, वाहनों के निर्गमन में होने वाली देरी घटने तथा कोयला डिस्पैच और निकासी की गति बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही, रियल-टाइम डेटा उपलब्ध होने से प्रबंधन को त्वरित, सटीक और तथ्यपरक निर्णय लेने में भी सहायता मिलेगी।
एसईसीएल के अनुसार यह पहल केंद्रीय सतर्कता आयोग की निवारक सतर्कता की भावना के अनुरूप प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। डिजिटल तकनीक, रियल-टाइम निगरानी और सक्रिय परिचालन प्रबंधन के समन्वय से एसईसीएल का सतर्कता विभाग कोयला डिस्पैच व्यवस्था में प्रणालीगत सुधार को बढ़ावा देने के साथ ही तकनीक-सक्षम खनन एवं लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद
Click here 👆👆






.jpeg)

