Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP)। जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिल्हा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्कूटी से परिवहन की जा रही 16.200 लीटर देशी शराब बरामद की है। जब्त शराब की कीमत करीब 9 हजार रुपये बताई गई है। मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके साथ मौजूद एक अपचारी बालक को भी कार्रवाई में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में बिल्हा पुलिस की सिविल टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क एवं बीट भ्रमण के माध्यम से अवैध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही थी।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
पुलिस को 6 अगस्त 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति दगौरी शराब भट्ठी से भारी मात्रा में शराब लेकर स्कूटी क्रमांक CG 10 CD 4775 से जा रहे हैं। सूचना में यह भी बताया गया कि पीछे बैठे व्यक्ति के पास काले रंग का बैग है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बिल्हा ने सिविल टीम गठित कर उड़गन रेलवे फाटक के पास घेराबंदी कर संदिग्ध स्कूटी को रोक लिया। तलाशी के दौरान स्कूटी पर सवार राजेन्द्र यादव (25 वर्ष) और उसके साथ मौजूद अपचारी बालक के कब्जे से शराब बरामद हुई।
90 नग शराब की बोतलें बरामद
पुलिस ने काले रंग के बैग से 60 नग देशी प्लेन शराब तथा स्कूटी की डिक्की से 30 नग देशी मसाला शराब बरामद की। कुल 90 नग शराब की मात्रा 16.200 लीटर पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत 9,000 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG 10 CD 4775 भी जब्त कर ली है।
आरोपी न्यायिक रिमांड पर
मामले में राजेन्द्र यादव पिता मुन्ना यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी पत्थरखान भाठा, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर के खिलाफ अपराध क्रमांक 401/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, उसके साथ मौजूद अपचारी बालक के संबंध में भी विधि अनुसार कार्रवाई की गई।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
यह कार्रवाई उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक जी.एल. चन्द्राकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश बंजारे, प्रीति पैकरा, करण राज बघेल, आरक्षक 1390 संतोष मरकाम एवं आरक्षक 1062 संजय निर्मलकर का विशेष योगदान रहा।
बिल्हा पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन सहित अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद
Click here 👆👆






.jpeg)

