Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP)। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अड्डेबाजी, नशाखोरी और अशांति फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाते हुए 7 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की और सभी को विधि अनुसार कार्रवाई के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी एवं नशाखोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर लगातार निगरानी एवं चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान सिरगिट्टी पुलिस एवं बीट आरक्षकों की टीम ने चिन्हांकित अड्डेबाजी वाले स्थानों सहित थाना क्षेत्र में जांच की और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए 7 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।
इन आरोपियों पर हुई कार्रवाई
1. त्रिलोक कौशिक उर्फ सोनू कौशिक (26 वर्ष), निवासी लोधीपारा, थाना सरकंडा, बिलासपुर।
2. बुद्धेश्वर धुरी उर्फ कमल (26 वर्ष), पिता कार्तिक राम धुरी, निवासी भगड़ापारा बन्नाकडीह, थाना सिरगिट्टी।
3. रंजीत रात्रे (26 वर्ष), पिता पुनऊ रात्रे, निवासी भगड़ापारा बन्नाकडीह, थाना सिरगिट्टी।
4. प्रदीप धुरी (19 वर्ष), पिता कृष्णा कुमार धुरी, निवासी बन्नाकडीह, थाना सिरगिट्टी।
5. अमरजीत यादव (24 वर्ष), पिता धनाराम यादव, निवासी उड़िया मोहल्ला तिफरा, थाना सिरगिट्टी।
6. अमित यादव (32 वर्ष), पिता धनाराम यादव, निवासी उड़िया मोहल्ला तिफरा, थाना सिरगिट्टी।
7. अंकित यादव (28 वर्ष), पिता धनाराम यादव, निवासी उड़िया मोहल्ला तिफरा, थाना सिरगिट्टी।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से इन सभी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई के बाद आरोपियों को हिदायत देते हुए नियमानुसार कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
लगातार जारी रहेगी कार्रवाई
यह कार्रवाई उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के दिशा-निर्देशन में की गई।
सिरगिट्टी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र में नशाखोरी, अड्डेबाजी अथवा सार्वजनिक शांति भंग करने वाली गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी प्रभावी एवं कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद





.jpeg)

