Braking News | लड़की के घर में रहकर करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर छोड़कर भागा — दूसरी युवती से रचाई शादी

 

Social Activity BSP

बलरामपुर (Social Activity BSP):
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शंकरगढ़ थाना पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने शादी का झांसा देकर युवती के घर में ही रहकर उसके साथ महीनों तक दुष्कर्म किया। जब युवती गर्भवती हो गई, तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गया और किसी दूसरी युवती से शादी कर ली।


गर्भवती पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही थी

पीड़िता करीब 7 महीने की गर्भवती है और न्याय की तलाश में लगातार पुलिस और प्रशासन के चक्कर काट रही थी। अंततः उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।
जांच में पता चला कि पीड़िता के मामा ही युवक को लेकर आए थे, जिन्होंने दोनों का रिश्ता तय कराया था।


शादी का झांसा देकर महीनों तक किया शोषण

पुलिस के अनुसार, शंकरगढ़ क्षेत्र की एक युवती ने 28 अक्टूबर को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट में बताया गया कि पीड़िता के रिश्तेदार मामा ने सूरजपुर जिले के प्रतापपुर निवासी अजय रवि नामक युवक से उसका रिश्ता तय कराया था।
आरोपी 3 नवंबर 2024 को पीड़िता के घर आया और शादी का वादा करते हुए वहीं रहने लगा। इस दौरान उसने कई महीनों तक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए


गर्भवती होने पर मुकरा आरोपी, दूसरी से कर ली शादी

करीब 6 से 7 महीने तक युवती के घर में रहने के बाद, जब पीड़िता गर्भवती हुई, तो आरोपी अजय रवि ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया।
पीड़िता द्वारा समझाने और आग्रह करने के बावजूद उसने गर्भ में पल रहे बच्चे को अपना मानने से इनकार कर दिया और किसी अन्य युवती से विवाह कर लिया।


आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

शंकरगढ़ पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान अपराध प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने अजय रवि (28 वर्ष), पिता हीरासाय, निवासी ग्राम चंदरेली, थाना प्रतापपुर (जिला सूरजपुर) को 29 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।


पुलिस की सख्त कार्रवाई

थाना प्रभारी ने बताया कि इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है। महिलाओं और युवतियों से अपील की गई है कि किसी भी तरह के शादी या साथ रहने के झांसे में आकर अपनी सुरक्षा से समझौता न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद





Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post