Social Activity BSP
सुकमा। देश की सुरक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले सीआरपीएफ (CRPF) की 74वीं बटालियन के वीर K-9 डॉग “EGO” को आज दोरनपाल मुख्यालय में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
28 अक्टूबर 2025 को “EGO” का निधन हो गया। अपने सेवा काल के दौरान उसने कई अभियानों में हिस्सा लेते हुए IED (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) का पता लगाकर दर्जनों जवानों की जान बचाई थी। उसकी बहादुरी और निष्ठा ने उसे पूरे बल में एक हीरो डॉग के रूप में पहचान दिलाई।
74वीं बटालियन के इस साहसी K9 ने नक्सल प्रभावित इलाकों में कई बार ऐसे विस्फोटक उपकरणों का समय रहते पता लगाया, जिससे बड़े हादसे टल गए। “EGO” की सतर्कता और सूझबूझ के कारण न केवल अभियानों की सफलता बढ़ी बल्कि सुरक्षा बलों को कई बार गंभीर नुकसान से बचाया गया।
श्रद्धांजलि समारोह में कमांडेंट हिमांशु पांडे, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे। सभी ने अपने वीर साथी को अंतिम सलामी दी। जब बटालियन के जवानों ने “EGO” को विदाई दी, तो माहौल भावनाओं से भर उठा और कई सैनिकों की आँखें नम हो गईं।
“EGO” सिर्फ एक डॉग नहीं, बल्कि एक सच्चा सैनिक था — जिसने देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद
Click here 👆👆
Tags
Social Activity Bsp

