कोरबा के पाली में चीतल-सूअर का शिकार : फंदा लगाकर पकड़े गए जानवर, 3 शिकारी गिरफ्तार, एक फरार

Social Activity BSP


कोरबा, 29 अक्टूबर। कोरबा जिले के पाली रेंज के मुरली गांव के जंगल में वन्यजीव शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने चीतल और जंगली सूअर का शिकार करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक मुख्य आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भागवत गौंड (45), रामबती सरगोंडिया, और लच्छूराम (55) के रूप में हुई है। सभी ग्राम चोभा के निवासी हैं। आरोपियों ने फरार साथी रामाशंकर के साथ मिलकर जंगल में फंदा लगाकर जानवरों को पकड़ा था। फंदे में फंसे चीतल और जंगली सूअर को मारकर उनका मांस पकाने और बेचने की तैयारी की जा रही थी।


सूचना मिलते ही रेंजर संजय लकड़ा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने मौके पर दबिश दी और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।


वन विभाग के अनुसार, हाल के दिनों में धान की फसल पकने के कारण जंगली जानवर खेतों की ओर अधिक आ रहे हैं। शिकारी इसी स्थिति का फायदा उठाकर फंदे लगाते हैं। इससे पहले भी 27 अक्टूबर को करतला रेंज में जंगली सूअर के शिकार का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।


वन विभाग ने चेतावनी दी है कि वन्यजीवों का शिकार वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत दंडनीय अपराध है, जिसके लिए कठोर सजा का प्रावधान है।

Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद



Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post