BREAKING NEWS : नशेड़ी युवकों का आतंक, पासवर्ड खुलवाकर मोबाइल लूटा, बेरहमी से मारपीटा

 

Social Activity BSP

कोरबा, 14 नवंबर (वेदांत समाचार)।
जिले में पिछले कुछ दिनों से चोरी, झपटमारी और लूटपाट की वारदातों में लगातार इजाफा होते जा रहा है। पुलिस कुछ मामलों में सफलता जरूर हासिल कर चुकी है, लेकिन कई घटनाएं अब भी अनसुलझी हैं। इसी क्रम में नशे की हालत में धुत युवकों ने एक और लूट की वारदात को अंजाम देकर लोगों में दहशत फैला दी है।

पीड़ित महेश्वर साहू पर हमला
जानकारी के मुताबिक, ढेंगुरनाला कोहड़िया निवासी महेश्वर साहू टीपी नगर की एक मोबाइल दुकान में काम करता है। 10 नवंबर की रात वह अपने भाई की जगह नगर पालिक निगम की ओर से पानी छिड़काव करने साइकिल से टीपी नगर स्थित निगम कार्यालय जा रहा था। रात करीब 10:40 बजे वह ढोढ़ीपारा स्वागत द्वार के पास पहुंचे ही थे कि 4–5 अज्ञात युवक, जो नशे में प्रतीत हो रहे थे, उसे रास्ते में रोक लिया।

युवकों ने महेश्वर को जबरदस्ती खींचते हुए रेलवे लाइन के किनारे ले जाकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों और बाल्टी से बेरहमी से मारपीट की। इसी दौरान आरोपियों ने उसका मोबाइल पासवर्ड खुलवाया और मोबाइल छीन लिया। इसके साथ ही कपड़ों की तलाशी लेकर उसके पैसे भी लूट लिए।

घटना के बाद पीड़ित की हालत
हमले में महेश्वर के बाएं गाल, नाक और सिर पर गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपियों ने उसे वहीं बैठने को कहा और मौके से फरार हो गए। लगभग रात 12:30 बजे पीड़ित किसी तरह वहां से निकला और सीधे टीपी नगर नगर निगम कार्यालय पहुंचकर गार्ड जवाहर को घटना की जानकारी दी। गार्ड का फोन लेकर उसने परिजनों को सूचना दी और बाद में सिविल लाइन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने किया मामला दर्ज
महेश्वर साहू की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात 4–5 युवकों के खिलाफ धारा 115(2), 126(2), 296, 3(5), 304(2), 351(3)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

जिले में बढ़ते आपराधिक मामलों ने आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post