जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 34 पुलिसकर्मी-अधिकारियों का तबादला, 4 सब-इंस्पेक्टर्स को नई तैनाती

Social Activity BSP

बलौदाबाजार | 16 जनवरी (Social Activity BSP)
जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टि से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने तबादलों के आदेश जारी करते हुए कुल 34 पुलिसकर्मी और अधिकारियों को नई पदस्थापना दी है। इन तबादलों को जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार, 4 उप निरीक्षक (SI), 9 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 29 प्रधान आरक्षक और 34 आरक्षकों को जिले के विभिन्न थानों एवं इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासनिक कार्यों में तेजी और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है।


वन विभाग में भी प्रशासनिक बदलाव, 4 IFS अधिकारियों का तबादला

इसी कड़ी में गुरुवार को छत्तीसगढ़ शासन ने वन विभाग में भी बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 4 भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

  • नवीद शुजाउद्दीन को प्रभारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (APCCF), वन प्रबंधन

  • रमेश जांगड़े को वन उप संरक्षक, बीजापुर

  • रंगानाथा रामाकृष्णा को वन उप संरक्षक, दंतेवाड़ा

  • जाधव सागर रामचंद्र को वन उप संरक्षक, परियोजना निर्माण

के पद पर पदस्थ किया गया है।


रायपुर में 7 दिनों में लागू हो सकती है कमिश्नरेट प्रणाली

राजधानी रायपुर में आगामी सात दिनों के भीतर कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने की संभावना जताई जा रही है। इस संबंध में जल्द ही शासन द्वारा अधिसूचना जारी की जा सकती है। कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद पुलिस अधिकारियों को कलेक्टर के कई अधिकार प्राप्त होंगे।

इस प्रणाली के तहत धरना-प्रदर्शन की अनुमति, शस्त्र लाइसेंस जारी करने और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) से जुड़े अधिकार भी पुलिस कमिश्नर के अधीन आने की संभावना है। बताया जा रहा है कि रायपुर में लागू होने वाली यह व्यवस्था अन्य राज्यों की तर्ज पर होगी। वहीं, कमिश्नर पद पर नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।



Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post