ट्रोल 4 रुपये सस्ता, डीजल की कीमतों में भी कटौती; अंतरराष्ट्रीय बाजार के उतार-चढ़ाव का दिखा असर

Social Activity BSP


16 जनवरी (Social Activity BSP) पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान आम जनता को नए साल में बड़ी राहत मिली है। सरकार ने पेट्रोल, डीजल के साथ-साथ केरोसिन की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। इस फैसले से न सिर्फ ईंधन सस्ता हुआ है, बल्कि दैनिक जरूरत की वस्तुओं की कीमतों में भी राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

सरकार के इस कदम को आम जनता के लिए नए साल की सौगात माना जा रहा है। ईंधन की कीमतों में कमी का सीधा असर परिवहन लागत पर पड़ेगा, जिससे महंगाई पर भी कुछ हद तक लगाम लगने की संभावना है।


पेट्रोल 4 रुपये हुआ सस्ता

जानकारी के अनुसार नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन ने पेट्रोल की कीमत में 4 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती करने का निर्णय लिया है। कटौती के बाद पेट्रोल 159 रुपये प्रति लीटर और डीजल 137 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध हो गया है।
ईंधन के ये नए दाम 1 जनवरी 2026 से लागू कर दिए गए हैं।


डीजल की कीमत में भी 5 रुपये की राहत

नेपाल में पेट्रोल-डीजल की बिक्री को भौगोलिक परिस्थितियों के आधार पर तीन श्रेणियों में बांटा गया है, जहां अलग-अलग दरें तय की जाती हैं।

  • पहली श्रेणी: चारली, बिराटनगर, जनकपुर, अमलेखगंज, भलबारी, नेपालगंज, धनगढ़ी और बीरगंज

  • दूसरी श्रेणी: सुर्खेत और दांग

  • तीसरी श्रेणी: काठमांडू, पोखरा और दीपायल

इन क्षेत्रों में तय श्रेणी के अनुसार ईंधन की कीमतें लागू की जाती हैं।


भारत के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम (16 जनवरी 2026)

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)बदलाव
नई दिल्ली₹94.72₹87.62स्थिर
मुंबई₹103.54₹90.03स्थिर
कोलकाता₹105.41₹92.02स्थिर
चेन्नई₹100.93₹92.48मामूली बढ़त
रायपुर₹100.39₹93.44स्थिर
लखनऊ₹94.65₹87.80स्थिर

क्यों बदले पेट्रोल-डीजल के दाम?

घरेलू बाजार में ईंधन की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की चाल पर निर्भर करती हैं।
15 जनवरी 2026 को कच्चे तेल की कीमतों में 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई थी। इसके बाद 16 जनवरी 2026 को बाजार कुछ हद तक स्थिर नजर आया। फिलहाल कच्चे तेल की कीमतें 63.63 से 63.76 डॉलर प्रति बैरल के बीच बनी हुई हैं, जिसका असर अब घरेलू बाजार में दिखाई दे रहा है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post