प्रेमी संग भागी नाबालिग युवती की ऑनर किलिंग, परिजनों पर हत्या कर शव जलाने का आरोप, चिता से अवशेष बरामद

Social Activity BSP

कासगंज, 12 जनवरी (Social Activity BSP)।
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से ऑनर किलिंग का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ढोलना कोतवाली क्षेत्र के गांव घिनौना नगला ढाके में परिजनों पर अपनी ही 16 वर्षीय नाबालिग बेटी की बेरहमी से हत्या कर शव को श्मशान घाट में जला देने का आरोप लगा है। घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती 9 जनवरी को नाबालिग किशोरी अपने 18 वर्षीय प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। परिजनों ने दोनों को आगरा से पकड़ लिया और गांव वापस लाए। आरोप है कि इसके बाद परिजनों ने रात के अंधेरे में किशोरी की पीट-पीटकर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को श्मशान घाट में जला दिया।

चिता से बरामद हुए अवशेष

ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जली हुई चिता से मृतका के अवशेष बरामद किए। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, जबकि आरोपी परिजन घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

प्रेमी और भाई हिरासत में

पुलिस ने मृतका के प्रेमी और उसके बड़े भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं।

पुलिस का बयान

मामले पर एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। चिता से मिले अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार परिजनों की तलाश जारी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

यह घटना न केवल मानवता को झकझोरने वाली है, बल्कि समाज में प्रेम संबंधों को लेकर मौजूद संकीर्ण सोच और हिंसक मानसिकता पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। ऑनर किलिंग जैसी घटनाएं आज भी सामाजिक चेतना पर एक काला धब्बा बनी हुई हैं।



Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post