JOB ALERT : दसवीं पास और ITI युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे ग्रुप-D में 22 हजार पदों पर भर्ती, आवेदन 21 जनवरी से शुरू

Social Activity BSP

18 जनवरी | Social Activity BSP

रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने ग्रुप-D श्रेणी के तहत लगभग 22,000 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 जनवरी 2026 से शुरू होंगे, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

इस भर्ती को लेकर खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। वे अभ्यर्थी जो किसी कारणवश 10वीं के बाद पढ़ाई जारी नहीं रख सके या आईटीआई उत्तीर्ण हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है।


10वीं पास और ITI अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

रेलवे ग्रुप-D भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी। परीक्षा चार पालियों में होगी, जिसमें कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय मिलेगा।

  • सही उत्तर पर 1 अंक

  • गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग


इन पदों पर होगी सबसे ज्यादा भर्ती

इस भर्ती अभियान में सबसे अधिक पद ट्रैक मेंटेनर (लगभग 12,500 पद) के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा निम्न पदों पर भी नियुक्तियां होंगी:

  • प्वाइंट्समैन

  • हेल्पर

  • असिस्टेंट

  • अन्य विभागीय ग्रुप-D पद

शेष पद विभिन्न रेलवे जोनों और विभागों में भरे जाएंगे।


योग्यता और आयु सीमा

  • अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य

  • आईटीआई या नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) धारक भी पात्र

  • आयु सीमा: 18 से 33 वर्ष

  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी


आवेदन शुल्क का विवरण

  • सामान्य / ओबीसी वर्ग: ₹500

  • एससी / एसटी एवं अन्य आरक्षित वर्ग: ₹250

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क की आंशिक राशि वापस की जाएगी।


चयन प्रक्रिया

रेलवे ग्रुप-D भर्ती में चयन निम्न चरणों के आधार पर होगा:

  1. लिखित परीक्षा (CBT)

  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

  3. दस्तावेज सत्यापन


👉 नोट: अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले आधिकारिक RRB नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें



Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post