राठौर क्षत्रिय समाज एकजुटता की मिसाल: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

Social Activity BSP



कोरबा, 18 जनवरी (Social Activity BSP)। छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा, जिला कोरबा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के अभिनंदन समारोह का आयोजन डीडीएम रोड स्थित राठौर क्षत्रिय समाज भवन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने की।

अपने उद्बोधन की शुरुआत मंत्री श्री देवांगन ने भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी और राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ के जयकारों के साथ की। इस अवसर पर उन्होंने सर्व मंगल मंदिर चौक पर राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ की भव्य प्रतिमा स्थापित किए जाने की घोषणा की। उन्होंने प्रदेश और समाज के विकास में राठौर क्षत्रिय समाज की एकजुटता, संगठन क्षमता और सक्रिय भूमिका की सराहना की।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि राठौर क्षत्रिय समाज से उन्हें सदैव स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होता रहा है, जिसके लिए वे समाज के प्रति हमेशा ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि कोरबा जिले के विकास में राठौर समाज के वरिष्ठजनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

उन्होंने बताया कि समाज की मांग पर राठौर क्षत्रिय समाज भवन के आंतरिक विकास एवं अन्य निर्माण कार्यों के लिए 11.50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी, जिसका कार्य प्राथमिकता के साथ प्रारंभ कर पूर्ण किया जा चुका है। इसके अलावा ढोढ़ीपारा के सामने सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपये की स्वीकृति भी दी जा चुकी है, जिसका भूमिपूजन शीघ्र समाजजनों की उपस्थिति में किया जाएगा।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि क्षत्रिय राठौर समाज की पहचान विकासशील सोच और मजबूत एकजुटता है। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा के नवनियुक्त अध्यक्ष पवन राठौर, महामंत्री राजेंद्र राठौर, कोषाध्यक्ष ओकार राठौर, कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र राठौर तथा राठौर क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष संतोष राठौर सहित समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में पार्षद नरेंद्र देवांगन, सनत राठौर, मनोज राठौर, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौर, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, कृष्णा राठौर, राजकुमार राठौर, दीप राठौर, पार्षद श्रीमती उर्वशी राठौर, अजय राठौर, निखिल राठौर सहित जिले एवं क्षेत्र से बड़ी संख्या में समाज के प्रमुख जन उपस्थित रहे।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post