Accident News: बिलासपुर के चिल्हाटी में ट्रैक्टर तालाब में गिरा, चालक की मौके पर मौत

Social Activity BSP



बिलासपुर, 18 फरवरी। जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दर्री तालाब में जा गिरा, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्राली में सवार दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, ग्राम लोहर्सी निवासी मंसाराम तिवारी उर्फ चौटाला पेशे से ट्रैक्टर चालक थे। वे मंगलवार रात करीब 8:30 बजे सेमराडीह से ईंट खाली कर वापस लौट रहे थे। चिल्हाटी स्थित दर्री तालाब के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क से नीचे उतरकर तालाब में समा गया।

हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर पलटने के बाद चालक इंजन के भारी हिस्से के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं ट्राली में बैठे बाबूलाल गोंड और विनय कुमार गोंड छिटककर दूर जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जेसीबी मशीन की सहायता से घंटों मशक्कत के बाद चालक के शव को इंजन के नीचे से बाहर निकाला जा सका।

बताया जा रहा है कि दर्री तालाब के पास सड़क से सटा हिस्सा खतरनाक ढलान वाला है और यहां पूर्व में भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post