Accident News: बिलासपुर की केंदा घाटी में कोयला लदा ट्रेलर पलटा, चालक-परिचालक की मौत

Social Activity BSP



बिलासपुर, 18 फरवरी। जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगहना चौकी के केंदा घाटी में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोयले से लदा एक भारी ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे चालक और परिचालक (हेल्पर) की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर केंदा घाटी की ढलान से नीचे उतर रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया। आशंका जताई जा रही है कि ब्रेक फेल होने या तीखे मोड़ पर नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे पलट गया और उसका केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसा इतना भयावह था कि केबिन पूरी तरह पिचक गया, जिससे अंदर फंसे चालक और हेल्पर को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। सूचना मिलते ही बेलगहना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और यांत्रिक खराबी को संभावित कारण माना जा रहा है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post