Social Activity BSP
बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित यादव के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के जोन क्रमांक 02 कार्यालय का घेराव कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान जोन आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया गया।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रशासन को सभी राजनीतिक दलों के साथ समान और निष्पक्ष व्यवहार करना चाहिए। हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए नेताओं ने आरोप लगाया कि निर्णय और कार्रवाई में पारदर्शिता और संतुलन की कमी दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रशासन की भूमिका निष्पक्ष और जवाबदेह होनी चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान नगर निगम बिलासपुर के पार्षद पुष्पेंद्र साहू, पूर्व पार्षद सूरज मरकाम, भागवत श्रीवास, राकेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा शहजादा बाबा खान, संजय सूर्यवंशी, दौलत साहू, मिश्री साहू, डॉ. रमाकांत सिंह ठाकुर, गोविन्द दास मानिकपुरी, संतोष सोनी, अमर साहू, कृष्णा कौशिक और अमित श्रीवास भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को निष्पक्षता बरतने की सलाह दी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार का भेदभाव जारी रहा तो संगठन उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा।
घेराव के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से समान और पारदर्शी व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग दोहराई।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद





.jpeg)

