डीजल-पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपए की कटौती, अंतरराष्ट्रीय बाजार के असर से बदले ईंधन के दाम

Social Activity BSP

बिजनेस डेस्क | 10 फरवरी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव का सीधा असर अब घरेलू और पड़ोसी देशों के ईंधन बाजारों पर साफ़ दिखाई देने लगा है। अमेरिका के टैरिफ वॉर, भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक मांग में गिरावट के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बदलाव किया गया है। इसी क्रम में पेट्रोल-डीजल के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई है।

1 फरवरी 2026 से लागू हुए नए रेट

हालिया बदलाव के बाद पेट्रोल-डीजल के नए रेट 1 फरवरी 2026 से लागू कर दिए गए हैं। ईंधन की कीमतों में यह कटौती कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में नरमी के बाद देखने को मिली है।

2 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

जानकारी के मुताबिक, श्रीलंका की सरकारी कंपनी सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (CPC) ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया है। कंपनी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार:

  • व्हाइट डीज़ल की कीमत में 2 रुपए प्रति लीटर की कमी

  • ऑक्टेन 92 पेट्रोल की कीमत में भी 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती

कटौती के बाद:

  • व्हाइट डीज़ल की कीमत 277 रुपए प्रति लीटर

  • ऑक्टेन 92 पेट्रोल की कीमत 292 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

कच्चे तेल की कीमतों का सीधा असर

विशेषज्ञों के अनुसार दिसंबर 2025 में वैश्विक तेल बाजार लंबे समय तक मंदी के दौर में रहा। कच्चे तेल की कीमतें 2021 की शुरुआत के बाद अपने सबसे निचले मासिक औसत स्तर पर पहुंच गई थीं। इसी का असर अब ईंधन की कीमतों में राहत के रूप में सामने आया है।

अमेरिका-ईरान तनाव से बाजार में हलचल

दिसंबर के अंत और जनवरी 2026 की शुरुआत में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के चलते तेल बाजार में थोड़ी तेजी जरूर देखने को मिली थी, लेकिन साल के अंत तक स्ट्रक्चरल सरप्लस ही बाजार का सबसे बड़ा मुद्दा बना रहा। वहीं, स्थानीय स्तर पर श्रीलंका की मुद्रा भी दबाव में रही।

पाकिस्तान में डीजल हुआ महंगा

जहां एक ओर श्रीलंका में ईंधन सस्ता हुआ है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान में डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है। पाकिस्तान सरकार ने 1 फरवरी से:

  • डीजल की कीमत में 11.30 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है

  • पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया

बढ़ोतरी के बाद:

  • हाई-स्पीड डीजल की नई कीमत 268.38 रुपए प्रति लीटर

  • पेट्रोल की कीमत 253.17 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है।

महंगाई पर पड़ेगा सीधा असर

विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान में डीजल की कीमतों में हुई इस भारी वृद्धि का सीधा असर परिवहन, कृषि और औद्योगिक क्षेत्रों पर पड़ेगा। इससे आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पाकिस्तान में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों की समीक्षा हर 15 दिन में अंतरराष्ट्रीय बाजार और विनिमय दर को ध्यान में रखकर की जाती है।



Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post