तोरवा क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, नाले में गिरी बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Social Activity BSP



बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बीती रात बाइक सवार दो युवक दुर्घटना का शिकार हो गए, जब उनकी बाइक सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, हेमू नगर बॉम्बे आवास निवासी राहुल यादव (26 वर्ष) और सुमित यादव (18 वर्ष) बीती रात बाइक से कहीं निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सुबह तलाश के दौरान दोनों युवक अपनी बाइक सहित हेमू नगर रोड के पास एक नाले में गिरे हुए मिले।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस व एंबुलेंस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस टीम ने जांच के बाद राहुल यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सुमित यादव को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

परिजनों का कहना है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है। सड़क पर किसी अन्य वाहन की टक्कर या तेज रफ्तार के कारण दुर्घटना होने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घायल युवक के बयान और जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post