Social Activity BSP
गाजियाबाद (Social Activity BSP)। तहफ्फुज़-ए-नमूस-ए-रिसालत एक्शन ट्रस्ट (TNRAT) के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गाजियाबाद कार्यालय में गाजियाबाद टीम द्वारा एक विशेष और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र कुरान की तिलावत से हुई। इस अवसर पर आम जनता के साथ-साथ लोनी से आए उलेमा-ए-अहले सुन्नत की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान TNRAT की गाजियाबाद टीम की औपचारिक घोषणा की गई। संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए और सभी ने संगठन के उद्देश्यों एवं मिशन के प्रति प्रतिबद्ध रहने की शपथ ली। उपस्थित सभी सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि वे संवैधानिक और कानूनी दायरे में रहते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने, समाज सेवा करने और दीन-ए-इस्लाम की हिफाज़त के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
इसके साथ ही गाजियाबाद में संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। TNRAT को उम्मीद है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी और सदस्य पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद


.jpeg)




.jpeg)

