एनटीपीसी लारा की पहल: स्थानीय युवाओं के लिए कौशलयुक्त और आत्मनिर्भर भविष्य की ओर ठोस कदम

Social Activity BSP

रायगढ़, 05 फरवरी 2026 (Social Activity BSP)।
कौशल विकास के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक सशक्त पहल करते हुए एनटीपीसी लारा ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत स्थानीय युवाओं के एक चयनित बैच को व्यावसायिक प्रशिक्षण हेतु CIPET, कोरबा रवाना किया। यह पहल एनटीपीसी लारा की समावेशी विकास, स्थायी आजीविका और युवा सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुभाष ठाकुर, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी लारा द्वारा किया गया। इस अवसर पर केशव चंद्र सिंघा रॉय (महाप्रबंधक, प्रचालन एवं अनुरक्षण), हेमंत पावगी (महाप्रबंधक, परियोजना), जाकिर खान (अपर महाप्रबंधक, मानव संसाधन), मनीष कुमार (अपर महाप्रबंधक–तकनीकी सेवाएँ) सहित एनटीपीसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, प्रशिक्षुओं के अभिभावक एवं चयनित युवा उपस्थित रहे।

तीन माह का यह गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CIPET), कोरबा में असिस्टेंट मशीन ऑपरेटर – इंजेक्शन मोल्डिंग ट्रेड में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक, तकनीकी और भविष्य-उन्मुख कौशल प्रदान किए जाएंगे, जिससे शिक्षा और रोजगार के बीच की खाई को पाटने में मदद मिलेगी।

प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर ने कहा कि कौशल विकास केवल रोजगार पाने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की नींव है। उन्होंने युवाओं से प्रशिक्षण अवधि के दौरान अनुशासन, समर्पण और निरंतर सीखने की भावना बनाए रखने का आह्वान किया।

एनटीपीसी लारा द्वारा संचालित इस प्रकार की CSR पहलें स्थानीय युवाओं की क्षमताओं को निखारने, उन्हें कुशल पेशेवर के रूप में तैयार करने और समुदाय के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। यह प्रयास न केवल युवाओं के भविष्य को सुरक्षित कर रहा है, बल्कि एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण की दिशा में भी सार्थक भूमिका निभा रहा है।

Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post