टेबल टेनिस में रायपुर सेंट्रल की टीम बनी विजेता, कोरबा पश्चिम को रनर-अप का खिताब

Social Activity BSP



कोरबा | 02 फरवरी (Social Activity BSP)
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला गया, जिसमें रायपुर सेंट्रल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एचटीपीएस कोरबा पश्चिम की टीम को 3–1 से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मैच के समापन पर विजेता टीम रायपुर सेंट्रल एवं विजयी खिलाड़ियों को मुख्य अभियंता एच.के. सिंह द्वारा विनर ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं एचटीपीएस कोरबा पश्चिम की टीम को रनर-अप ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

व्यक्तिगत मुकाबलों के परिणाम

मेंस सिंगल में दुर्ग रीजन के रजनीश ओबेराय ने खिताब जीता, जबकि एचटीपीएस कोरबा पश्चिम के टी.पी. सिंह रनर-अप रहे।
मेंस डबल में रायपुर के प्रशांत बापट एवं अनुराग शर्मा की जोड़ी विजेता बनी, वहीं टी.पी. सिंह (एचटीपीएस कोरबा पश्चिम) एवं समीर तिवारी (बिलासपुर रीजन) को रनर-अप का खिताब मिला।
विमेन्स सिंगल में रायपुर की दिव्या आमडे विजयी रहीं, जबकि दुर्ग की शोभना सिंह रनर-अप रहीं।

हसदेव ताप विद्युत संयंत्र ने की मेजबानी

गौरतलब है कि इस वर्ष अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता की मेजबानी हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (एचटीपीएस), कोरबा पश्चिम द्वारा की गई। प्रतियोगिता का आयोजन रविंद्र सांस्कृतिक मंच (सीनियर क्लब) भवन में किया गया, जिसमें पावर कंपनीज की सात टीमों ने हिस्सा लिया।

इनमें रायपुर सेंट्रल, दुर्ग रीजन, डीएसपीएम कोरबा पूर्व, एबीटीवीएस मड़वा, रायपुर रीजन, एचटीपीएस कोरबा पश्चिम एवं बिलासपुर रीजन की टीमें शामिल रहीं।

समापन समारोह में विद्युत गृह से अतिरिक्त मुख्य अभियंता आर.के. पांडेय, केएनबी राव, एससी पाठक, एसके नायर एवं परियोजना प्रबंधक एसके पंड्या की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए क्षेत्रीय क्रीड़ा सचिव अविनेश पाठक ने खेल समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए 14 खिलाड़ियों का चयन

अखिल भारतीय पावर कंपनी टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

पुरुष टीम:
रजनीश ओबेराय, टी.पी. सिंह, अनुराग शर्मा, अनिल अग्रवाल, प्रशांत बापट, समीर तिवारी, सागर पिंपलापुरे एवं विवेक पटेल

महिला टीम:
दिव्या आमडे, शोभना सिंह, उपासी धाकड़, मोनिका दीवान, श्रद्धा वर्मा एवं निरंजना गवेल


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post