Social Activity BSP
TNRAT संगठन ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मोहतरमा ताजुन्निशा शेख को छत्तीसगढ़ गर्ल्स विंग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
संगठन ने विश्वास जताया है कि ताजुन्निशा शेख अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगी तथा संगठन को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाएंगी।
टीएनआरएटी द्वारा गर्ल्स विंग के गठन का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के साथ हो रही घरेलू हिंसा जैसी गंभीर समस्याओं पर प्रभावी ढंग से कार्य करना है। यह विंग महिलाओं को न केवल उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी, बल्कि उन्हें मानसिक, सामाजिक और कानूनी रूप से मजबूत बनाने का भी प्रयास करेगी।
इसके साथ-साथ गर्ल्स विंग के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़ने, स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जाएंगे। संगठन का मानना है कि जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी समाज मजबूत होगा।
ताजुन्निशा शेख की नियुक्ति को संगठन के लिए एक नई ऊर्जा और नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद





.jpeg)

