सीएम साय के बस्तर दौरे से पहले डबल मर्डर, होली मेले में 2 युवकों की धारदार हथियार से हत्या

Social Activity BSP

बस्तर, 08 मार्च (Social Activity BSP)। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के नगरनार थाना क्षेत्र में होली मेले के दौरान हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे ग्राम कलचा में आयोजित होली मेले में धारदार हथियार से हमला कर दो युवकों की हत्या कर दी गई।

नगरनार थाना से मिली जानकारी के अनुसार तीन युवकों और एक नाबालिग ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। हमले में साड़गुड़ निवासी उमेश बघेल और रोहित बघेल की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसी विवाद को लेकर चारों आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दोनों युवकों की निर्मम हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही नगरनार पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बस्तर दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के प्रवास से ठीक पहले हुए इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है।




Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post