Social Activity BSP
बिलासपुर(Social Activity BSP)। जन चेतना भारत पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा पार्टी कार्यालय हरदी, बिलासपुर में महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की भूमिका पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी अध्यक्ष जसबीर सिंग चावला ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और महिला विकास के क्षेत्र में पार्टी हर संभव प्रयास करती रहेगी। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाली महिलाओं में विन्देश्वरी आदिले, ममता शर्मा, लक्ष्मी कौशिक, सरिता कौशिक, मारिया दास, तरन्नुम बेगम, नीता पोर्ते, अन्नपूर्णा नेताम, आशा बंजारे, नम्रता नामदेव, मनप्रीत कौर खनूजा, साहिना बानो तथा चित्ररेखा साहू शामिल रहीं।
इस अवसर पर बिलासपुर जोन प्रभारी अलीम अंसारी ने सम्मानित महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “नारी सम्मान है, नारी अभिमान है, नारी ही सृष्टि की असल पहचान है।” उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का मंच संचालन तहसील प्रभारी रवि यादव ने किया। समारोह में पार्टी के कार्यकर्ता खगेश केवट, मनोज जांगड़े, हसन अली, तनवीर शादाब, कासिम खान, मनोज कुशवाहा, नवीन साहू, राजेंद्र नवरंग, आकाश बंजारे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद
.jpeg)
.jpeg)

