Social Activity BSP
बिलासपुर 8 मार्च 2026 (Social Activity BSP)।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सप्त सुरम ट्रस्ट के तत्वावधान में एक भव्य महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह गरिमामय कार्यक्रम बिलासपुर स्थित होटल एम्परर पैराडाइज (ए वेंचर ऑफ यश पैलेस) में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका को सम्मान देना तथा उनके योगदान को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और समाज के विकास में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे सम्मान समारोह महिलाओं के मनोबल को बढ़ाने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में होटल एम्परर पैराडाइज (ए वेंचर ऑफ यश पैलेस) के अर्जुन सिंह कचवाहा, नीरज जैन, राजेश गुप्ता तथा चंचल सलूजा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में इन सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आयोजन में होटल एम्परर पैराडाइज, राज कंस्ट्रक्शन, आरोही संगीत फाउंडेशन, सिटी वॉच, श्रम बिंदू, रीति-रिवाज, ओटीटी कैफे एंड रेस्टोरेंट, जी.एम. ट्रेडर्स, श्री सोमनाथ एजेंसी, आनंद पब्लिक स्कूल तथा मालाबार ज्वैलर्स का विशेष सहयोग रहा, जिसके कारण कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान किया जा सका।
आयोजन समिति की ओर से कैप्टन तरुण, शशि पूनम, एडवोकेट शिवनारायण, तनुश्री सोनी, डॉ. आलोक भट्टाचार्य, सीमा सूदन, वीरेंद्र प्रसाद, अशोक मेनन, शैलेन्द्र स्वर्णकार, रामभगत अग्रवाल, मंजुला जोशी, गरिमा श्राफ एवं प्रतिमा घोष ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई और समारोह को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस दौरान मीडिया क्षेत्र से लोकसभा की रिपोर्टर उषा सोनी को भी मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। वहीं पुलिस विभाग से आईजी कार्यालय में कार्यरत दीपमाला कश्यप सहित कई अन्य महिलाओं को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर के कई पत्रकारों को भी मंच पर आमंत्रित कर गुलाब के फूल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे मीडिया जगत के योगदान को भी सराहा गया। इस सम्मान से पत्रकारों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान, प्रोत्साहन और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और अतिथियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद







.jpeg)

