बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को फंसाकर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्तार

Social Activity BSP

बिलासपुर, 10 मार्च 2026 (Social Activity BSP)।
जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक युवक को बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर षड्यंत्रपूर्वक उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 6 मार्च 2026 को थाना पचपेड़ी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि रोशनी खुंटे नामक महिला ने उसे अपने बेटे की जन्मदिन पार्टी के बहाने ग्राम धुर्वाकारी स्थित घर पर बुलाया था। वहां पहले से मौजूद उसकी महिला मित्र के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसाया गया। इस दौरान आरोपिया ने कमरे में मोबाइल छिपाकर वीडियो बना लिया।

बाद में आरोपिया ने प्रार्थी को वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजकर एक लाख रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इससे परेशान होकर प्रार्थी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पचपेड़ी पुलिस ने आरोपी महिला रोशनी खुंटे (28 वर्ष) निवासी हेडसपुर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा, हाल निवासी ग्राम धुर्वाकारी थाना पचपेड़ी के खिलाफ धारा 308(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है। मामले की आगे जांच जारी है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post