कपड़े बदल रही युवती का वीडियो बनाने की कोशिश, विरोध करने पर भाई पर चाकू से हमला

Social Activity BSP


बिलासपुर(Social Activty BSP)। शहर के तोरवा क्षेत्र में मोबाइल कैमरे के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने घर के अंदर कपड़े बदल रही युवती का मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की। घटना का पता चलते ही युवती के परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और युवती के भाई पर चाकू से हमला कर दिया गया।

मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र की एक 38 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि 4 मार्च की शाम वह अपनी ननद के घर गई हुई थी। इस दौरान उसकी बेटी घर के कमरे में कपड़े बदल रही थी। उसी समय मोहल्ले में रहने वाला मोनिस हटकेश्वर मोबाइल फोन से उसका वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था। तभी युवती के छोटे भाई ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया।

शोर सुनकर युवती की बुआ मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी ने मौका पाकर अपने मोबाइल से युवती का वीडियो डिलीट कर दिया और वहां से निकल गया। लेकिन विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ।

शिकायत के अनुसार कुछ देर बाद रात करीब सात बजे युवती का भाई पास की दुकान गया था। उसी दौरान मोनिस हटकेश्वर अपने साथियों वासु हटकेश्वर और हनी हटकेश्वर के साथ वहां पहुंच गया। तीनों ने मिलकर युवक को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान एक आरोपी ने धारदार हथियार से उसकी पीठ पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। वहीं अन्य आरोपियों ने भी हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर घायल युवक को आरोपियों से छुड़ाया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post