बिलासपुर पुलिस का सघन अभियान, 209 लंबित वारंट तामील, कई आरोपी गिरफ्तार

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP)। जिले में लंबित वारंटों की तामिली सुनिश्चित करने के लिए बिलासपुर पुलिस द्वारा व्यापक एवं सघन विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित इस अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों में विशेष टीमों का गठन किया गया।

अभियान के दौरान विभिन्न न्यायालयों से जारी वारंटों की प्राथमिकता के आधार पर तामिली की गई। पुलिस टीमों ने विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

इस विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 209 वारंटों की तामिली की गई, जिनमें 116 गिरफ्तारी वारंट, 70 जमानती वारंट और 23 स्थाई वारंट शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से न्यायालयीन आदेशों के पालन की प्रभावशीलता में वृद्धि हुई है और जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post