Social Activity BSP
बिलासपुर(Social Activity BSP)। थाना चकरभाठा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवाद एवं मारपीट की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा चलित थाना जन चौपाल/बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के आधार पर पुलिस ने 12 अप्रैल 2026 को पांच व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया और विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत किया।
गिरफ्तार आरोपियों में दरबारी लाल नारंग (58 वर्ष), सुनील नारंग (36 वर्ष), करण नारंग (24 वर्ष), गौतम कोसले (38 वर्ष) और कैलाश जोशी (49 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी बोड़सरा, थाना चकरभाठा क्षेत्र के निवासी हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखना और किसी भी प्रकार के विवाद या अप्रिय घटना को रोकना है। पुलिस द्वारा इस तरह की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद
.jpeg)

