Social Activity BSP
बिलासपुर(Social Activity BSP)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में होटल महावीर के एक कमरे में जुआ खेलते हुए 8 आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। थाना सिविल लाइन और ACCU टीम की संयुक्त कार्रवाई में कुल ₹1,44,000 की नगदी भी जब्त की गई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल महावीर के कमरा नंबर 215 में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की, जहां सभी आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि जुआ खेलने के लिए कमरा किसी अन्य व्यक्ति के नाम से बुक कराया गया था। इस मामले में होटल संचालक एस.के. सिन्हा की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसके चलते उसे भी आरोपी बनाया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में महेश सिंह, हीरालाल पाल, अक्की जायसवाल, छोटू सिंह, संदेश मसीह, अनिल कुमार वर्मा, आकाश भोई और विशाल छाबड़ा शामिल हैं। सभी आरोपी सिविल लाइन क्षेत्र के निवासी हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती का संदेश गया है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद
.jpeg)

