बिलासपुर के राजकिशोर नगर में हंगामा: किन्नर के खिलाफ रहवासियों का विरोध, पुलिस कार्रवाई की मांग

Social Activity BSP

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। राजकिशोर नगर क्षेत्र में एक किन्नर के खिलाफ स्थानीय निवासियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अटल आवास के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन विवाद, मारपीट और नशाखोरी जैसी घटनाओं से माहौल खराब हो रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, संबंधित व्यक्ति पर गुंडागर्दी करने, बाहरी लोगों को बुलाकर नशा करने और क्षेत्र में अशांति फैलाने के आरोप लगाए गए हैं। रहवासियों का कहना है कि इन गतिविधियों के कारण आसपास के परिवार, खासकर महिलाएं और बच्चे, असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

निवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है।

इसी मुद्दे को लेकर समाजसेवी इमरान अली सहित कुछ लोग पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से भी मिले और पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने जल्द से जल्द आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल, मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- इमरान अली






Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post