अशोक नगर आगजनी: पत्रकारों की तत्परता से टली बड़ी जनहानि, गरीब परिवार की दुकान जलकर राख

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP)। सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर मुरूम खदान के पास 22-23 अप्रैल की दरमियानी रात आगजनी की एक गंभीर घटना सामने आई। वार्ड क्रमांक 57 में स्थित मीरा गुप्ता की दुकान (गोदाम) को अज्ञात तत्वों ने आग के हवाले कर दिया, जिससे एक गरीब परिवार की आजीविका पलभर में राख हो गई।

रात के समय उठती आग की लपटों को गश्त पर निकले पत्रकारों की टीम ने सबसे पहले देखा। जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क के शेख अब्दुल कलीम और आर हिंदुस्तान टीवी के राकेश सिंह ठाकुर, राकेश पांडेय व रामकुमार ने तुरंत सरकंडा थाना पुलिस को सूचना दी। उनकी सतर्कता और जिम्मेदारी के चलते एक बड़ी जनहानि टल गई।

सूचना मिलते ही बीट ड्यूटी में तैनात आरक्षक गेंदराम सोनवानी और संदीप कश्यप मौके पर पहुंचे। उस समय कुछ लोग आग के बीच दुकान में घुसकर सामान निकालने की कोशिश कर रहे थे, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया था। पुलिस ने तत्काल लोगों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया।

रात करीब 2:30 बजे सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह लगभग 3 बजे आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था और लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है।

यह दुकान पीड़ित परिवार के जीवनयापन का मुख्य साधन थी। आगजनी की इस घटना के बाद परिवार आर्थिक संकट में आ गया है और उनका भविष्य अनिश्चित नजर आ रहा है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाएं छोटे व्यापारियों के लिए खतरा बनती जा रही हैं। उन्होंने प्रशासन से दोषियों की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग की है।

यह घटना जहां एक ओर अपराध की गंभीरता को दर्शाती है, वहीं पत्रकारों की सजगता और सामाजिक जिम्मेदारी भी उजागर करती है, जिनकी तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post