बिलासपुर: ई-रिक्शा संघ की पहल से महिला को मिली खोई फाइल, 12 घंटे में ऑटो चालक का पता लगाकर लौटाए दस्तावेज

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP) इमरान अली की रिपोर्टर। शहर में ई-रिक्शा संघ की तत्परता और ईमानदारी का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। एक महिला सवारी, जो तारबहार घोड़ा जाना स्कूल के पास ई-रिक्शा से उतरी थी, गलती से अपनी कीमती फाइल ऑटो में ही छोड़ गई। फाइल में उसके महत्वपूर्ण व्यक्तिगत दस्तावेज मौजूद थे, जिसके कारण वह पिछले 3-4 दिनों से काफी परेशान थी।

महिला ने अपनी समस्या ई-रिक्शा चालक संघ के उपाध्यक्ष इमरान अली को बताई। जानकारी मिलते ही इमरान अली ने तत्काल पहल करते हुए संबंधित ऑटो चालक की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद मात्र 12 घंटे के भीतर ऑटो चालक का पता लगाकर महिला की फाइल सुरक्षित बरामद कर ली गई।

आज सुबह करीब 10 बजे महिला को उसकी फाइल सही-सलामत वापस सौंप दी गई। इस कार्य से ई-रिक्शा संघ बिलासपुर की ईमानदारी और जिम्मेदारी की भावना एक बार फिर सामने आई है।

संघ के उपाध्यक्ष इमरान अली की इस पहल की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- इमरान अली








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post