सीपत पुलिस की बड़ी सफलता: हिंडाडीह चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

Social Activity BSP

बिलासपुर, 23 अप्रैल 2026। थाना सीपत पुलिस ने ग्राम हिंडाडीह में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पूरी संपत्ति बरामद कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में रामेश्वर यादव (19 वर्ष) और रोहित दास मानिकपुरी उर्फ राहुल (27 वर्ष), दोनों निवासी हिंडाडीह शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया श्यामकली मरावी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 अप्रैल को वह घर में ताला लगाकर गांव में ही एक शादी समारोह में गई थीं। रात करीब 7:30 बजे लौटने पर उन्होंने देखा कि घर की आलमारी का ताला टूटा हुआ है और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर तथा नगदी चोरी हो गई है। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 5.60 लाख रुपये बताई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर सीपत पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई।

जांच के दौरान संदेह के आधार पर आरोपी रामेश्वर यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रारंभ में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी रोहित दास के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार कर लिया।

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने घर खाली होने का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया और चोरी के सामान को जमीन में छिपा दिया था। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सभी चोरी किए गए जेवर और नगदी राशि बरामद कर ली।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post