बिलासपुर में घर में घुसकर चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार, 10 हजार में से 2 हजार बरामद

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP)। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने घर की आलमारी से 10 हजार रुपये नगद पार कर दिए थे, जिसमें से पुलिस ने आंशिक रकम बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी अनिल कुमार तिवारी, निवासी जूनी लाइन ने 18 अप्रैल 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि दोपहर करीब 12 बजे पड़ोसी ने फोन कर बताया कि कोई व्यक्ति उनके घर की छत के रास्ते अंदर घुस गया है। मौके पर पहुंचने पर आरोपी भाग चुका था, लेकिन पड़ोसी ने उसे पहचान लिया, जो पहले उनके घर में काम कर चुका था।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान शिवा यादव (21 वर्ष), निवासी गोंडपारा चंदनबाड़ा के रूप में हुई। जांच के दौरान घर की आलमारी खुली मिली और उसमें रखे ₹10,000 चोरी पाए गए।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोंडपारा स्थित साईं मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि उसने ₹10,000 में से ₹8,000 खर्च कर दिए हैं, जबकि शेष ₹2,000 उसके पास से बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post