Social Activity BSP
बिलासपुर(Social Activity BSP)। तारबाहर थाना पुलिस ने सट्टा लिखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी, मोबाइल फोन और नगदी सहित कुल ₹14,500 का सामान जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार, जिले में सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पुराना बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति लोगों को पैसे का लालच देकर सट्टा पट्टी लिख रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो सट्टा पट्टी, ₹4,500 नगद और एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। मोबाइल की जांच में व्हाट्सएप के जरिए सट्टा से संबंधित लेन-देन की पुष्टि हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुशांत गुलहरे (43 वर्ष), निवासी टिकरापारा, मन्नू चौक, बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद
.jpeg)

