Social Activity BSP
बिलासपुर(Social Activity BSP)। थाना कोटा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम लमकेना से एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 65 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम लमकेना में एक महिला अवैध रूप से महुआ शराब का भंडारण कर बिक्री कर रही है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।
रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने श्रीमती रामशिला महादेवा (48 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 4 जरीकेन में भरा 60 लीटर और 1 जरीकेन में 5 लीटर महुआ शराब, कुल 65 लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 13,000 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
यह कार्रवाई नशा मुक्ति अभियान के तहत की गई है। पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्ती बरतने की बात कही है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

