Social Activity BSP
बिलासपुर(Social Activity BSP)। थाना कोटा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम कपसियां कला से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बरामद की गई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब का भंडारण कर बिक्री कर रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और एसडीओपी कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर गांव में दबिश दी गई।
रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी धनी राम कुर्रे (35 वर्ष) निवासी कपसियां कला को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 165 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 33,000 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
यह कार्रवाई नशा मुक्ति और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। पुलिस ने क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

