Social Activity BSP
बिलासपुर, 23 अप्रैल 2026। थाना तखतपुर पुलिस ने अवैध सट्टा गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नगद ₹1,85,000, एक मोबाइल फोन और सट्टा पर्ची जब्त की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक सिंह ठाकुर (35 वर्ष) निवासी मल्हापारा मुंगेली और अस्मित गुप्ता (22 वर्ष) निवासी मल्हापारा मुंगेली शामिल हैं।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तखतपुर के नया बस स्टैंड वेलकम गेट के पास कुछ लोग अंकों पर पैसे का दांव लगाकर सट्टा खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और अभिषेक ठाकुर को सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से नगदी राशि, मोबाइल फोन और सट्टा से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए। पूछताछ में उसने अपने साथी अस्मित गुप्ता के साथ मिलकर सट्टा संचालन करना स्वीकार किया, जिसके बाद दूसरे आरोपी को भी हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संगठित अपराध से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

