Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP) | बिलासपुर में एनएसयूआई (राष्ट्रीय छात्र संगठन) ने एटीकेटी (ATKT) प्राप्त छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश देने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई है। इस संबंध में एनएसयूआई पदाधिकारियों ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द निर्णय लेने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि बड़ी संख्या में ऐसे छात्र हैं जो एक या दो विषयों में एटीकेटी के कारण अगली कक्षा में प्रवेश से वंचित हो रहे हैं, जिससे उनका एक वर्ष खराब होने की स्थिति बन रही है। संगठन का कहना है कि पूर्व में भी इस प्रकार के मामलों में छात्रों के हित में निर्णय लिए जाते रहे हैं, इसलिए इस बार भी छात्रों को राहत दी जानी चाहिए।
एनएसयूआई ने मांग की है कि एटीकेटी छात्रों को सशर्त अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाए, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो। साथ ही संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो छात्रों के हित में आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के पदाधिकारी और छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील निर्णय लेने की अपील की है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

