एसईसीएल मुख्यालय में विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस 2026 का आयोजन, सुरक्षित कार्यसंस्कृति पर दिया गया जोर

Social Activity BSP

(Social Activity BSP) | एसईसीएल मुख्यालय में 28 अप्रैल 2026 को “विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस” के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “आइए एक स्वस्थ मनोसामाजिक कार्य वातावरण सुनिश्चित करें” रखी गई थी, जिसके तहत कर्मचारियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन द्वारा सुरक्षा ध्वज फहराकर की गई। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी संचालन) एन. फ्रेंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी-योजना/परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र सहित विभागाध्यक्ष, श्रम संघ प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने मुख्यालय परिसर स्थित श्रमिक प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रमिकों के योगदान को सम्मानित किया। अपने संबोधन में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने कहा कि खदानों और मशीनों के साथ-साथ मानव संसाधन की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर भी समान ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने कार्यस्थल पर स्वस्थ और सकारात्मक वातावरण बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि कार्यसंस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रत्येक कर्मचारी को शारीरिक के साथ-साथ मानसिक रूप से भी सुरक्षित और सक्षम महसूस कराना संगठन की जिम्मेदारी है। उन्होंने दैनिक जीवन में व्यायाम को अपनाने की भी सलाह दी, जिससे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि मनोसामाजिक रूप से स्वस्थ कार्य वातावरण ही सतत उत्पादन और संगठनात्मक उत्कृष्टता की आधारशिला है।

इस अवसर पर हरीश दुहन ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के दौरान कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष का संदेश महाप्रबंधक (सुरक्षा/बचाव) प्रकाश राय द्वारा पढ़कर सुनाया गया, जिसमें सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर सुधार और जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया गया।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post