बिलासपुर में सेन समाज की भव्य शोभायात्रा, नेताओं ने दिए विकास और एकता के संदेश

Social Activity BSP

बिलासपुर। संत शिरोमणि श्री श्री 1008 श्री सेन जी महाराज की 726वीं जयंती के अवसर पर सर्वसेन समाज छत्तीसगढ़ एवं संभागीय श्रीवास समाज के संयुक्त तत्वावधान में भव्य प्रदेश स्तरीय शोभायात्रा और सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। गांधी चौक से मंगल नाका स्थित श्रीवास धर्मशाला तक निकली इस विशाल शोभायात्रा में हजारों की संख्या में समाजजन शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अमर अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि महापुरुष किसी एक समाज के नहीं बल्कि पूरे समाज के होते हैं, इसलिए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने सेन समाज बिलासपुर के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा भी की।

अति विशिष्ट अतिथि विधायक अटल श्रीवास्तव ने समाज के नेतृत्व की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और कोटा विधानसभा क्षेत्र में दो सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की। वहीं विधायक दिलीप लहरिया ने संगठन की एकता को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए मस्तूरी क्षेत्र (मल्हार, मस्तूरी, सीपत) के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने समाज को संगठित होकर अपने हितों के लिए संघर्ष करने का संदेश दिया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, डीजे धुन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। विभिन्न समाजों और संगठनों ने भव्य स्वागत किया, वहीं बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी भी देखने को मिली।

श्री लाल जी श्रीवास के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन चंद्रमणि श्रीवास एवं कवि बालमुकुंद ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन रामकुमार श्रीवास एवं अश्वनी श्रीवास ने किया। पूरे संभाग और प्रदेश से बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।



Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post