Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP)। बिलासपुर-रायपुर हाईवे मार्ग पर तेज और लापरवाहीपूर्वक चलती BMW कार के सनरूफ में बैठकर डांस करने का वीडियो वायरल होने के बाद चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को जप्त कर लिया है। मामले में यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर विधिवत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 24 मई 2026 को बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर BMW कार क्रमांक CG 10 CA 3999 में एक महिला के साथ सनरूफ में बैठकर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ था। वीडियो में चलती कार में यातायात नियमों का उल्लंघन और लापरवाहीपूर्ण तरीके से वाहन चलाते हुए देखा गया।
मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद चकरभाठा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित BMW वाहन को पकड़कर थाना लाया। पूछताछ के दौरान वाहन चालक प्रतीक लूथर (36 वर्ष), निवासी शुभम विहार मंगला, बिलासपुर से घटना के संबंध में जानकारी ली गई।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में चालक द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित तथ्यों को स्वीकार किया गया। फिलहाल थाना चकरभाठा द्वारा वाहन चालक के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

