पंचधारी एनीकट में नहाने और शराब सेवन कर रहे 5 लोगों पर पुलिस कार्रवाई, 3 युवक गिरफ्तार

Social Activity BSP

रायगढ़ (Social Activity BSP)। पंचधारी एनीकट को हाई रिस्क जोन घोषित किए जाने के बावजूद प्रतिबंधित क्षेत्र में नहाने और शराब सेवन करने वालों पर कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने डेम में नहा रहे तीन युवकों और शराब सेवन कर रहे दो व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा है।



जिला प्रशासन द्वारा पंचधारी एनीकट में लगातार हो रही डूबने और जनहानि की घटनाओं को देखते हुए पूरे क्षेत्र को हाई रिस्क जोन घोषित किया गया है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने 11 मई को बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी कर पंचधारी एनीकट और आसपास के क्षेत्रों में नहाने, तैराकी, पिकनिक, सेल्फी, रील निर्माण और वीडियोग्राफी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। वहीं, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी और पेट्रोलिंग की जा रही है।

पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि पंचधारी एनीकट में कुछ युवक नशा कर रहे हैं और डेम में नहा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां तीन युवक डेम में नहाते पाए गए। पुलिस द्वारा समझाइश देने पर युवकों ने विरोध करते हुए गवाहों को धमकी दी। इस पर पुलिस ने शांति भंग की आशंका को देखते हुए बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

इसी दौरान पंचधारी डेम के पास शराब सेवन करते हुए दो व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिनके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(सी) के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही दोनों को शांति भंग की आशंका के मद्देनजर बीएनएसएस की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि पंचधारी एनीकट में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है। प्रतिबंधित क्षेत्र में जाकर जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post