मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे जुआ फड़ पर सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 06 आरोपी गिरफ्तार नगदी ₹47,900 एवं 52 पत्ती ताश बरामद, जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP) (सरकंडा):
जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सख्त निर्देशन में सरकंडा पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 24.05.2026 को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना सरकंडा पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की।

सूचना मिली थी कि मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे, किसान पारा क्षेत्र में कुछ व्यक्ति ताश पत्तों पर रुपये लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के उपरांत पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर मौके पर रेड कार्रवाई की गई, जिसमें जुआ खेलते हुए कुल 06 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।


जप्त मशरूका (बरामदगी):

  • नगद राशि: ₹47,900/- (सैंतालीस हजार नौ सौ रुपये)
  • 52 पत्ती ताश

गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं विवरण:

  1. देवेंद्र देवांगन, पिता स्व. भागवत प्रसाद देवांगन, निवासी रपटा चौक, सरकंडा
  2. हरिओम साहू, पिता राम अवतार साहू, निवासी शर्मा विहार, सरकंडा
  3. दुर्गेश यादव, पिता स्व. आलोक कुमार यादव, निवासी मनोहर टॉकीज के पास, थाना कोतवाली
  4. राजू सोनकर, पिता नलंधर सोनकर, निवासी देवान्चल, सरकंडा
  5. गोवर्धन साहू, पिता फागू राम साहू, निवासी एकता कॉलोनी, थाना सरकंडा
  6. रितेश शर्मा, पिता स्व. राजेंद्र शर्मा, निवासी शर्मा विहार, सरकंडा

पुलिस की अपील:

सरकंडा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास किसी भी प्रकार की जुआ, सट्टा अथवा अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा ऐसे अपराधों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


सरकंडा पुलिस – कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण हेतु सतत प्रतिबद्ध


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post