एसईसीएल मुख्यालय में ‘समर कैंप 2026’ का शुभारंभ, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए 21 दिवसीय विशेष आयोजन

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। कर्मचारियों के बच्चों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता और कौशल संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटिट (एसईसीएल) द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित “एसईसीएल समर कैंप 2026” का शुभारंभ सोमवार को एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास ने दीप प्रज्वलित कर किया।

डीएवी पब्लिक स्कूल, एसईसीएल वसंत विहार, बिलासपुर में आयोजित उद्घाटन समारोह के साथ “21 डेज़ ऑफ फन, फिटनेस एंड लर्निंग” थीम पर आधारित इस 21 दिवसीय समर कैंप की शुरुआत हुई। यह कैंप 18 मई 2026 से 10 जून 2026 तक एसईसीएल के विभिन्न संचालन क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में एसईसीएल मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, जेसीसी प्रतिनिधि, वेलफेयर कमेटी, एससी/एसटी काउंसिल तथा सिस्टा/ओबीसी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर अपने संबोधन में निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास बढ़ाने और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल, कला, संस्कृति और नवाचार आधारित गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

समर कैंप के दौरान बच्चों के लिए फिटनेस एवं खेलकूद, कला एवं शिल्प, संगीत, नृत्य, रोबोटिक्स, व्यक्तित्व विकास, रचनात्मक गतिविधियों और कई शिक्षाप्रद व मनोरंजक सत्रों का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप के जरिए बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने, नई विधाएं सीखने और टीम भावना व नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर मिलेगा।

उद्घाटन समारोह में बच्चों के बीच खासा उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। रंगारंग एवं प्रेरणादायी माहौल ने पूरे परिसर को सकारात्मकता और उमंग से भर दिया। एसईसीएल की यह पहल बच्चों के सर्वांगीण विकास और रचनात्मक क्षमता को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post