सिरगिट्टी में घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 अपचारी बालक भी पकड़ा गया

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में घर में घुसकर गंभीर मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों और 01 अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया ने 18 मई 2026 को थाना सिरगिट्टी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 मई 2026 की रात करीब 10:35 बजे कुछ लोगों ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया। पति द्वारा दरवाजा खोलते ही घनश्याम और उसके अन्य साथी जबरन घर में घुस आए और अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की और साथ लाए धारदार चाकू से हमला किया। इसके अलावा ईंट-पत्थर से घर के गेट पर हमला कर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिए जाने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) और नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभय सिंह बैस के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर अविनाश मसीह उर्फ बट्टू (26 वर्ष), पुनीत राव गजवे (22 वर्ष), पियुष रजक (19 वर्ष) और 01 अपचारी बालक को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी अविनाश मसीह के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और धारदार चाकू जब्त किया। वहीं अन्य आरोपियों और अपचारी बालक के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post